मासूम को लेकर विवाहिता अपने प्रेमी संग घर से भागी

Spread the love

रुड़की। सुल्तानपुर क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता अपने प्रेमी संग फरार हो गई। विवाहिता के पति और परिजनों ने उसकी इधर-उधर तलाश की। लेकिन विवाहिता के नहीं मिलने पर चौकी पुलिस को तहरीर देकर महिला की गुमशुदगी दर्ज करने की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। चौकी क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक विवाहिता का पास के ही गांव में रहने वाले एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसके चलते वह 20 जनवरी को अपनी तीन साल की बेटी को लेकर अपने प्रेमी संग फरार हो गई। विवाहिता के पति ने सुल्तानपुर चौकी पुलिस को तहरीर देकर मामले की जानकारी दी है। पीड़ित ने बताया कि उन्होंने अपनी रिश्तेदारियों और जान-पहचान में पत्नी की तलाश की। लेकिन अभी तक पत्नी का कहीं कुछ पता नहीं चल पाया है। अब बाद में खुद महिला ने अपने पति को फोन कर उसे तलाश नहीं करने की बात कही है। महिला के पति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी पत्नी पहले भी दो-तीन बार घर से भागने का प्रयास कर चुकी है। महिला के पति ने पुलिस को तहरीर देकर महिला की गुमशुदगी दर्ज कर महिला को सकुशल तलाश करने की मांग की है। सुल्तानपुर चौकी प्रभारी लोकपाल सिंह परमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर महिला की गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *