लैंसडौन से गर्मजोशी के साथ रवाना हुई शहीद सम्मान कलश यात्रा

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार/लैंसडौन। सैनिकों के सम्मान में बन रहे सैन्यधाम निर्माण के लिए शहीदों के गाँवों की पवित्र मिट्टी को ताम्र कलश में एकत्रित करने के लिए दो शहीद सम्मान यात्रा रथों को लैंसडौन से ध्वज दिखाकर रवाना किया गया।
सोमवार को लैंसडौन में गांधी चौक से कैन्ट बोर्ड अध्यक्ष ब्रिगेडियर हरमीत सिंह सेठी एवं कर्नल ओम प्रकाश फरस्वाण जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी लैन्सडौन ने सम्मान यात्रा को झण्डी दिखाकर रवाना किया। कर्नल ओम प्रकाश फरस्वाण ने बताया कि जीआरआरसी के आर्मी बैण्ड ने देशभक्ति गीत धुन बजाते हुए रथ की अगवानी की। इस अवसर पर उपस्थित जनमानस के देशभक्ति से ओतप्रोत नारों के उद्घोष से सम्पूर्ण वातावरण देशभक्तिमय हो गया। कोटद्वार में तहसील परिसर से उपजिलाधिकारी संदीप द्वारा ध्वज दिखाकर रवाना किया गया। कहा कि सभी शहीदों के गाँव से पवित्र माटी एकत्रित कर ताम्र कलशों में भरकर 6 दिसम्बर, को सैनिक सम्मान यात्रा रथ लैन्सडौन से प्रस्थान कर देहरादून पंहुचेगी। उन्होनें बताया कि 17 नवम्बर, को दो बजे राजकीय प्रेक्षागृह निकट मुख्य डाकघर कोटद्वार, 23 नवम्बर, को प्रात: 11 बजे सिनेमा घर लैन्सडौन तथा 3 दिसम्बर, को प्रात: 11 बजे पौखड़ा में एक भव्य शहीद सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। इस कार्यक्रम में ब्लॉक के सभी शहीदों के परिजनों को ताम्रपत्र भेंट कर एवं शॉल ओढाकर सम्मानित किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *