16 मार्च को शहीद मुकेश पांडे की याद में आयोजित होगा शहीदी दिवस

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : विकासखण्ड कल्जीखाल स्थित कलेथ गांव के शहीद मुकेश कुमार पांडे शहादत दिवस के रूप में 16 मार्च को शहीदी दिवस मनाया जायेगा। इष्टदेव निरंकार भगवान मंदिर में विशाल भंडारा का भी आयोजन किया जाएगा।
बता दें कि मात्र 25 वर्ष में 1997 तत्कालीन भारत सरकार ने पूर्वोत्तर से आतंकवाद समाप्त करने के लिए “ऑपरेशन रक्षक” चलाया। अभियान के दौरान देश के लिए 16 मार्च 1997 को ही अपने दो साथियों के साथ देश करते हुए मुकेश कुमार पांडे शहीद हो गये। हर वर्ष उनकी पुण्यतिथि पर शहादत दिवस के रूप में 16 मार्च को शहीदी दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष भी सोमवार को शहीदी दिवस मनाया जायेगा। जिसमें मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य गढ़कोट श्रीमती सविता देवी, विशिष्ट अतिथि पूर्व सैनिक संगठन के जिलाध्यक्ष मेजर राजेंद्र सिंह राणा, अति विशिष्ट अतिथि के रूप में शहीद मनीष पटवाल के पिताजी जगमोहन पटवाल मौजूद रहेगें। शहीद मुकेश कुमार पाण्डे स्मारक के संरक्षक शहीद स्वयंबर प्रसाद पांडे ने बताया कि शहीद मुकेश कुमार पांडेय की याद में 16 मार्च को शहीदी दिवस मनाया जायेगा। हालांकि सरकार द्वारा आजतक उनके बेटे के स्मृति में स्मारक के रूप में कोई स्मरण करने के लिए कोई कार्य नहीं किया। उन्होंने कहा कि जिन-जिन गांवों के सैनिकों ने देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। गांव में सरकारों द्वारा शहीदी की याद मेले लगने चाहिए और उन गांवो में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य पर सरकारों को विशेष ध्यान देना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *