मार्क्सवादी पार्टी ने का छठा जिला सम्मेलन आयोजित

Spread the love

अल्मोड़ा। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) का छठा जिला सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन की शुरुआत शहीद आंदोलनकारियों, पार्टी के दिवंगत नेता, किसान आंदोलन में शहीद हुए लोगों को श्रद्घांजलि देकर की।
नगर के तल्ला थपलिया स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित सम्मेलन को संबोधित करते हुए पार्टी राज्य सचिव राजेंद्र नेगी कहा कि आज देश में करपोरेट परस्त सरकार सांप्रदायिक एजेंडे की ताकत पर कायम है। सरकार ने देश को आर्थिक रूप से कमजोर कर दिया है। उन्होंने कहा कि देश का किसान जिसका देश की जीडीपी में सबसे बड़ा योगदान है, षि क्षेत्र को कपरेट से बचाने के लिए बीते एक साल से आंदोलनरत है। 600 से ज्यादा किसान शहीद हो चुके है। लेकिन सत्ता में चुर केंद्र की मोदी सरकार इस पर मौन है। कहा कि जब श्रम कानूनों को समाप्त कर दिया, देश की सरकारी संम्पति बेजी जा रही है, बेरोजगारी दर लगातार बढ़ रही है, देश में लोकतंत्र खतरे में हो ऐसे में देश को बचाने के लिए एक बड़ा वामपंथी आंदोलन खड़ा करने की जरूरत है। इधर जिला सचिव दिनेश पांडे के अतरिक्त 11 सदस्यीय कार्यकारणी का गठन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *