चाकू लगने से घायल राजमिस्त्री की मौत, हत्यारोपी गिरफ्तार

Spread the love

हरिद्वार(आरएनएस)। महज तीस रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद में हुई चाकूबाजी में घायल राजमिस्त्री की मौत हो गई। रानीपुर कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को हत्या के आरोप में गिरफ्तार करते हुए घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया है। मृतक के परिजनों ने इस संबंध में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। शुक्रवार देर शाम बैरियर नंबर छह के पास अटो स्टैंड पर लेन देन को लेकर दो युवकों के बीच विवाद हो गया था। आरोप है कि सुनील तोमर निवासी गांव घासीपुरा थाना मंसूरपुर मुजफ्फरनगर यूपी हाल निवासी ब्रह्मपुरी रावली महदूद ने गांव जमालपुर खुर्द नबाब उर्फ भूरा के पेट में चाकू घोप दिया था। आनन फानन में युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया था, जहां से उसे हयर सेंटर रेफर कर दिया था। देर रात ही एम्साषिकेश ले जाते हुए उसकी मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी नरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि आरोपी पेशे से अटो चालक है। उसकी अटो रिक्शा स्टैंड के पास एक ढाबे पर खाना खाने के दौरान रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद हुआ था, उसके बाद उसने ढाबे से निकले पेशे से राजमिस्त्री नवाब पर हमला बोल दिया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *