माता-पिता की सेवा से सद्बुद्धि और समृद्धि मिलती है : रविदेव

Spread the love

हरिद्वार। निर्मल गणपति संघ द्वारा आयोजित गणपति महोत्सव में तीसरे दिन भागवताचार्य रविदेव ने अपना आशीर्वाद संघ के समस्त सदस्यों को दिया। और भगवान गजानंद की पूजा-अर्चना की एवं भगवान की आरती वंदना की। आशीर्वाद वचन देते हुए उन्होंने कहा कि जिस प्रकार भगवान गणेश ने सब देवताओं और अपने बड़े भाई भगवान कार्तिकेय के माध्यम से संसार को ज्ञान का संदेश दिया कि माता-पिता के प्रति अपनी निष्ठा, आस्था और उनके आशीर्वाद से सद्बुद्धि और समृद्धि मिलती है। उन्होंने कहा कि त्रिभुवन के स्वामी भगवान शंकर और जगत जननी मां पार्वती की परिक्रमा की। जिसके कारण उन्हें त्रिभुवन का आशीर्वाद मिला है उसी दिन से ही भगवान गणपति सब देवों में सर्वप्रथम पूजे जाने लगे। उन्होंने गणपति संघ के सदस्यों एवं गणपति भक्तों, मातृशक्ति से आवाह्न किया कि हमें अपने माता-पिता की सेवा करनी चाहिए। इस दौरान संयोजक रमेशचंद जोशी, नरेश शर्मा, अनिल अरोड़ा, संघ के अध्यक्ष राजू मनोचा, कार्यवाहक अध्यक्ष जॉनी अरोड़ा, उपाध्यक्ष अरविंद अग्रवाल, महामंत्री नीरज जैन, सुनील मनोचा, संजय तनेजा, सोहन सिंह, मोहन सिंह, राहुल कुछल एवं मातृशक्ति के रूप में आरती, बीना भाटिया, शशि शर्मा, विमला देवी, मल्होत्रा, उषा चड्ढा, ऋतु जोशी, पूजा मनोचा, ममता, प्रेरणा, काजल आदि शामिल रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *