गोपीनाथ मंदिर अन्न क्षेत्र को सामग्री दी

Spread the love

चमोली। माता मंगला और भोले जी महाराज की प्रेरणा से हंस कल्चरल सेंटर के ष् सेवा भी सम्मान भीष् कार्यक्रम के तहत चमोली जनपद में गोपेश्वर स्थित प्राचीन गोपीनाथ मंदिर के अन्न क्षेत्र के लिए थाली, गिलास, कटोरे, पतीले, बाल्टी, जग, कुर्सी और भजन कीर्तन के लिए हारमोनियम, वाद्य यंत्र सहित अन्य सामग्री भेंट की गई। हंस फाउंडेशन से जुड़े समाजसेवी लक्ष्मण सिंह ने बताया यह सामग्री मंदिर के भंडारी अमित सिंह रावत के सुपुर्द की गई। मंदिर को सामग्री मिलने पर मंदिर के पुजारियों ने माता मंगला और भोले जी महाराज का धन्यवाद करते हुए दीर्घायु होने की कामना की हैं। हंस कल्चरल सेंटर के सेवा भी सम्मान भी कार्यक्रम के तहत कड़ाके की ठंड के बीच जरूरतमंदों को गर्म कंबल भी वितरित किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *