विनोद कुकरेती की पुण्यतिथि पर दिव्यांगों को दी सामग्री

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : वरिष्ठ नागरिक संगठन की ओर से पूर्वी झंडीचौड़ स्थित भारती देवी एजुकेशनल ट्रस्ट संचालित दिव्यांग विद्यालय में पूर्व प्रधानाचार्य व समाज सेवी स्व. विनोद कुकरेती की प्रथम पुण्य तिथि पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान स्व. विनोद कुकरेती के स्वजनों की ओर से विद्यालय में अध्ययनरत दिव्यांग छात्र-छात्राओं को स्कूल बैग और जूते सहित अन्य पाठ्य सामग्री वितरित की गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाजसेवी सुरेंद्रलाल आर्य ने कहा कि स्व. विनोद कुकरेती बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे और सामाजिक सरोकारों में सक्रिय रूप से भूमिका निभाते थे। कहा कि शोषितों और वंचितों की सेवा के लिए वे हमेशा तत्पर रहते थे। कहा कि सामाजिक क्षेत्र में दिया गया कुकरेती का योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने सदैव सामाजिक हितों को लेकर कार्य किया। संगठन अध्यक्ष पी एल खंतवाल ने स्व. विनोद कुकरेती द्वारा किए गए कार्यों को याद किया। कार्यक्रम में सरोजनी कुकरेती, अनुराग कुकरेती, रमेश कुकरेती, वीना कुकरेती, रिपुदमन सिंह,जयवीर सिंह, सुखपाल शाह, जे पी ध्यानी और केसर सिंह चौहान आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *