मौसम का मिजाज बदलने से ठंड बढ़ी

Spread the love

चम्पावत। टनकपुर में मौसम का मिजाज बदलने से लोगों को ठंड का सामना करना पड़ रहा है। गुरुवार को दिन भर आसमान में बादल छाए रहे। पूर्णागिरि और उससे लगे क्षेत्रों में ठंड बढ़ गई है। टनकपुर में कड़ाके की ठंड के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यहां पिछले कई दिनों से ठंड पड़ रही है। टनकपुर में सुबह तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं पूर्णागिरि में सुबह के समय तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह के समय कोहरे ने हाईवे पर वाहनों की रफ्तार को भी धीमा कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *