मवाकोट, लकड़ीपड़ाव और शिव आट्र्स ने जीते मैच

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : शहीद मुकेश बिष्ट स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट के पांचवें दिन का मुकाबला मवाकोट की टीम के नाम रहा। इस दौरान प्रतियोगिता के अव्वल खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया गया।
टूर्नामेंट के पांचवे दिन का पहला मुकाबला जगदेव बाबा क्लब व मवाकोट के बीच खेला गया। जगदेव बाबा क्लब ने टांस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मवाकोट की टीम ने दस ओवरों में 70 रनों का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए जगदेव बाबा क्लब 61 रन ही बना पाया। दूसरे मुकाबला नींबूचौड़ राइडर्स व लकड़ीपड़ाव के बीच खेला गया। लकड़ीपड़ाव ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दस ओवरों में 83 रन बनाए। जबकि, निंबूचौड की टीम मात्र 71 रन ही बना सकी। तीसरा मुकाबला शिव आट्र्स बनाम नंदपुर क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। जिसमें नंदपुर की टीम ने टॉस जीत पहले बल्लेबाजी करने का फैसला करते हुए निर्धारित 10 ओवरों में 53 रनों का लक्ष्य दिया। जिसको शिव आट्र्स की टीम ने 6 विकेट शेष रहते हैं पांचवे ओवर में प्राप्त कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *