मैक्स अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, 8 घायल

Spread the love

बागेश्वर। ब्लाक मुख्यालय से गडेरा जा रही एक मैक्स अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। घटना में आठ यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है। रविवार को ब्लाक से एक मैक्स गाड़ी संख्या यूके02ए-0488 गडेरा गांव की ओर जा रही थी। हाइडिल के पास पहुंचते ही गाड़ी अनियंत्रित हो गई और सड़क से नीचे जा गिरी। दुर्घटना के समय गाड़ी में आठ यात्री थे। गाड़ी सड़क से कुछ ही दूरी पर पलटी। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने बचाव अभियान चलाया। उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने सभी का इलाज किया। सभी यात्री खतरे से खाली बताए जा रहे हैं। थानाध्यक्ष कैलाश बिष्ट ने बताया कि घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि लापरवाह वाहन चालकों पर नकेल कसने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। शराब पीकर और ओवरलोडिग करते हुए कोई वाहन चालक पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
यह हुए घायल: बसंती देवी पत्नी पुष्कर सिंह निवासी, गडेरा, रीता कपकोटी पत्नी नरेंद्र सिंह निवासी, कपकोट, दीपा देवी पत्नी प्रताप सिंह निवासी, रीमा पपोली, प्रीति गढ़िया पुत्री मनोज सिंह निवासी रीमा, केदार राम पुत्र लालू राम निवासी गडेरा, दीवान राम पुत्र लालू राम निवासी ग्राम गडेरा, सपना आर्या पुत्री सुरेश राम निवासी गडेरा, रमेश राम पुत्र गंगा राम निवासी गडेरा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *