खाई में गिरा मैक्स वाहन, चालक की मौत

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : बीरोंखाल के सिसई-बाडाडांडा जीप मार्ग पर एक मैक्स वाहन के खाई में गिरने से चालक की मौत हो गई। दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है।
बुधवार शाम ग्राम जामरी निवासी शंकर सिंह (62) अपने मैक्स वाहन में सवार होकर सिसई से गांव की ओर जा रहे थे। वाहन में ग्राम बवासा मल्ला निवासी विकास (27) भी सवार था। इसी दौरान जामरी से करीब एक किलोमीटर पहले अचानक वाहन अनियंत्रित होकर खड्ड में जा गिरा। दुर्घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल शंकर सिंह व विकास को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वीरोंखाल में लेकर आए। जहां चिकित्सकों ने शंकर सिंह को मृत घोषित कर दिया। विकास को प्राथमिक उपचार के बाद रामनगर रेफर किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *