मैक्स खाई में गिरी, दो घायल

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। बीती रात रिखणीखाल ब्लॉक में एक मैक्स वाहन खाई में गिरने से वाहन में सवार दो लोग घायल हो गये। दोनों को यहां राजकीय बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार रिखणीखाल निवासी 23 वर्षीय राहुल पुत्र हरीशनाथ, कांडा तल्ला निवासी किशन पुत्र मान सिंह बीती शुक्रवार को सांय करीब पांच बजे मैक्स वाहन में सवार होकर रिखणीखाल जा रहे थे। रात को करीब आठ बजे उनेरी के पास मैक्स अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। दुर्घटना में चालक राहुल और किशन घायल हो गये। दोनों को यहां राजकीय बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *