श्रीनगर में मैक्स वाहन पलटा, हादसा टला

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
श्रीनगर।
दिल्ली से आ रहा मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर रोडवेज बस अड्डे के समीप पलट गया। गनीमत रही कि जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ। मैक्स में सवार यात्रियों को हल्की चोर्ट आई हैं। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
शनिवार सुबह 6 बजे करीब एक मैक्स वाहन राष्ट्रीय राजमार्ग से रोडवेज बस अड्डे में खोदी गई मिट्टी के ऊपर जा पलटा। कोतवाल हरिहोम राज चौहान ने बताया कि वाहन तेज गति से रुद्रप्रयाग की ओर जा रहा था। रोडवेज बस अड्डे के समीप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। वाहन में चालक सहित पांच ही लोग सवार थे। जिन्हें हल्की चोटे आई हैंं। कोतवाल चौहान ने बताया कि सभी यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *