रुद्रपुर()। मौसम ने अचानक रंग बदल लिया है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। दिन में तेज धूप ने लोगों को गर्मी अहसास दिलाया। वहीं दिन का न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गयी। आने वाले चार पांच दिनों में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। मंगलवार को तेज धूप से लोगों को गर्मी महसूस हुई। रविवार से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। रविवार को जहां अधिकतम तापमान 24.6 और न्यूनतम तापमान 7.3 रहा। सोमवार को अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस रहा। वही मंगलवार को अधिकतम तापमान में 2.2 और न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि रही। जीबी पंत विवि के निदेशक शोध डॉ. एएस नैन ने बताया कि मंगलवार का अधिकतम तापमान 27.2 और न्यूनतम तापमान 10.8 रहा। सुबह की आर्द्रता 90 प्रतिशत और दोपहर की आर्द्रता 44 प्रतिशत रही। दक्षिण दिशा से 2.9 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चली। उन्होंने बताया कि अभी बारिश की संभावना नही है। आने वाले चार पांच दिनों में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।