हरिद्वार में अधिकतम तापमान रिकॉर्ड 41.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज

Spread the love

हरिद्वार। धर्मनगरी में मंगलवार को गर्मी का प्रकोप बढ़ गया। अधिकतम तापमान रिकॉर्ड 41.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। साथ ही न्यूनतम तापमान में भी एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। बहादराबाद अनुसंधान केंद्र के आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार साल का सबसे गर्म दिन रहा। उमस, धूप की तपिश और बढ़ते तापमान के बीच मंगलवार को धर्मनगरी में लोग भीषण गर्मी से परेशान रहे। मंगलवार को पूरा दिन गर्मी का अहसास बना रहा। दिन में बढ़ती भीषण गर्मी ने लोगों के पसीने निकाल दिए। बहादराबाद अनुसंधान केंद्र के आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार को अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। सोमवार को अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रहा था। मंगलवार को अधिकतम तापमान के दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज हुई। वहीं, बीते रविवार की तुलना में मंगलवार को अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। रविवार को अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। धर्मनगरी में बढ़ते तापमान के साथ गर्मी बढ़ रही है। साथ ही गर्मी के चपेट में आने से लोग बीमार पड़ रहे है। दोपहर के समय गर्मी के प्रकोप के बीच सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम हो गई है। जरूरी काम से जाने वाले लोग दिन में गर्मी से बचने के लिए कपड़े से मुंह ढाक कर और छाता लेकर सड़कों पर आवाजाही कर रहे है। कई स्थानों पर लोग पेयजल पदार्थों का सेवन करते नजर आए। वहीं गर्मी बढ़ने के बाद शहर के विभिन्न अस्पतालों में शरीर अत्यधिक गर्म होने, त्वचा का लाल, रूखा, गर्म और नम होने, सनबर्न, हिट स्ट्रोक, लाल दाने, पेट दर्द, उल्टी, दस्त, एलर्जी, सिरदर्द, चक्कर आदि के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। ओजस हॉस्पिटल के डॉ. दीपक ने बताया कि हाल के दिनों में गर्मी बढ़ने के कारण ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ी है। गर्मी से बचाव के तरीके वरिष्ठ त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. के स्वरूप ने लोगों को सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक तेज धूप में आवाजाही करने से बचने की सलाह दी है। साथ ही आवाजाही के दौरान फुल बाजू की कमीज, सूती कपड़ा और दस्तानों का उपयोग करने और 15 से 30 फीसदी सन प्रोटेक्शन फैक्टर वाली सन प्रोटेक्टेड क्रीम लगाने की भी सलाह दी है। गर्मी में अधिक मात्रा में पानी पीने की भी सलाह वरिष्ठ चिकित्सक दे रहे है। पिछले सात दिनों का तापमान दिन अधिकतम न्यूनतम बुधवार 32 20 गुरुवार 33.5 22.8 शुक्रवार 36 23 शनिवार 37 24 रविवार 37.5 24.5 सोमवार 39.5 26.5 मंगलवार 41.5 27.5

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *