शौचालयों की नियमित सफाई पर दें ध्यान : महापौर

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : महापौर शैलेंद्र सिंह रावत ने शहर में सार्वजनिक शौचालयों व ट्रेंचिंग ग्राउंड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को नियमित रूप से शौचालयों की सफाई करने के निर्देश दिए। कहा कि अधिकारी स्वयं समय-समय पर सार्वजनिक शौचालयों की स्थिति का जायजा लेते रहे। इस दौरान उन्होंने आमजन से भी सफाई-व्यवस्था को बेहतर बनाने में सहयोग की अपील की। कहा कि स्वच्छ व स्वस्थ कोटद्वार निर्माण की जिम्मेदारी हम सभी की है।
मंगलवार को महापौर शैलेंद्र सिंह रावत ने नगर आयुक्त पीएल शाह सहित अन्य अधिकारियों के साथ सार्वजनिक शौचालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को शौचालयों में पर्याप्त पानी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। कहा कि सार्वजनिक शौचालयों में पानी के लिए अतिरिक्त टंकियां लगाए। जिससे जनता को बेहतर सुविधा मिल सकें। उन्होंने समय-समय पर शौचालयों की सफाई करने की भी बात कही। कहा कि नगर निगम सफाई कर्मियों को इसकी जिम्मेदारी सौंपें। इसके उपरांत महापौर ने लकड़ीपड़ाव स्थित ट्रैचिंग ग्राउंड का भी निरीक्षण किया। कहा कि एकत्रित कूड़े का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण किया जाना चाहिए। साथ ही पर्यावरण संरक्षण पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *