संस्कृति के प्रचार को आगे आएं युवा: शैलेंद्र बिष्ट

Spread the love

कोटद्वार में आयोजित किया गया रिखणीखाल वासियों का सम्मेलन
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। रिखणीखाल इकाई की ओर से कोटद्वार में रिखणीखाल वासियों का सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बिष्ट ने युवाओं से अपनी संस्कृति के प्रचार-प्रसार को आगे आने की अपील की।
रविवार को निंबूचौड़ स्थित एक वैडिंग प्वाइंट में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रिखणीखाल के सैकडों जन उपस्थित थे। पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि हमारी संस्कृति ही हमारी पहचान है। उत्तराखंड की संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए युवाओं को आगे बढ़कर कार्य करना होगा। उन्होंने अभिभावकों से भी अपने पाल्यों को अपनी संस्कृति से अवगत करवाने की अपील की। कहा कि आगामी वर्षों में रिखणीखाल वासियों के सम्मेलन को भव्य रूप से मनाया जाएगा। कार्यक्रम में रिखणीखाल वासियों ने अपने विचार भी व्यक्त किए। कहा कि ग्रामीणों को अपनी सभी समस्याओं के लिए एकजुट होकर कार्य करना होगा। इस मौके पर उम्मेद सिंह, धनपाल सिंह रावत, दिनेश रावत, विकास देवरानी, मोहन सिंह नेगी, ठाकुर सिंह रावत, सादर सिंह रावत, गोविंद सिंह रावत, रघुवीर गुंसाई, महेंद्र सिंह नेगी, विकास देवरानी, राकेश देवरानी, अमित नेगी, विपिन , रमेश चंद घिल्डियाल, श्याम प्रसाद कोटनाला, बीरेंद्र भारद्वाज, बची लाल, उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *