मायके में रह रही पत्नी ने पति, जेठ व पार्षद की छेड़खानी से बचने को लिया डंडे का सहारा

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। भाबर क्षेत्र में मायके में रह रही एक महिला ने पति, जेठ व स्थानीय पार्षद की छेड़खानी से बचने के लिए डंडे का सहारा लेकर अपनी जान बचाई। महिला ने पति, जेठ व स्थानीय पार्षद पर मारपीट का आरोप लगाते हुए कलालघाटी पुलिस चौकी में तहरीर दर्ज कराई है। वहीं महिला के ससुराल पक्ष की ओर से भी महिला के खिलाफ तहरीर दर्ज कराई गई है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
भाबर क्षेत्र निवासी एक महिला ने कोतवाली में तहरीर दर्ज कराते हुए बताया कि पिछले काफी दिनों से उसका अपने पति के साथ मनमुटाव चल रहा है। जिस कारण वह अपने चार बच्चों के साथ मायके में रह रही है। गत बुधवार को वह अपने मायके वालों के साथ पति के घर अपना व अपने बच्चों का आधार कार्ड लेने गई थी। इसी दौरान दौरान उसके पति, जेठ और स्थानीय पार्षद ने उसके साथ मारपीट की। महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसके जेठ और पार्षद ने उसे लात मारी और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे। जिस पर उसने व उसके मायके वालों ने अपना बचाव पास में रखे डंडे से किया। कलालघाटी पुलिस चौकी प्रभारी कमलेश शर्मा ने बताया कि महिला की ओर से पति, जेठ और पार्षद के खिलाफ तहरीर दर्ज कराई गई है। महिला के ससुराल की ओर से भी तहरीर दर्ज कराई गई है। उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। मामले में दोषी पाये जाने पर आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *