सर्वश्रेष्ठ स्वयं सेवक का मयंक को मिला पुरस्कार

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : एचएनबी गढ़वाल विवि श्रीनगर के बिड़ला परिसर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर का राजकीय इंटर कॉलेज मंजाकोट में समापन हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य डॉ. प्रताप भंडारी ने सात दिनों तक छात्रों की ओर से क्षेत्र में चलाई गई गतिविधियों की सराहना की। शिविर में बीएससी द्वितीय वर्ष के मयंक पुरोहित को सर्वश्रेष्ठ स्वयं सेवक, आदित्य सिंह को श्रेष्ठ स्वयं सेवक तथा अरुणेश मिश्रा को श्रेष्ठ यूनिट लीडर चुना गया। इस मौके पर अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. ओम प्रकाश गुसाईं, डॉ. राकेश नेगी, डॉ. अनूप सेमवाल, डॉ. रजनी नौटियाल, डॉ. हेमलता भट्ट, डॉ. बालकृष्ण बधानी, प्रधानाचार्य प्रमोद तिवारी, शिक्षक मनोज उनियाल आदि मौजूद रहे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *