महापौर ने की निगम क्षेत्र में स्वास्थ्य शिविर लगाने की मांग

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार।
नगर निगम महापौर श्रीमती हेमलता नेगी ने निगम क्षेत्र में वायरल फीवर की जांच के लिए सीएमओ पौड़ी गढ़वाल से शिविर लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में निगम क्षेत्र में कई लोगों को वायरल फीवर की शिकायत की है। इन लोगों की समय पर जांच कर उन्हें दवाई दी जानी बहुत ही जरूरी है।
महापौर हेमलता नेगी ने कहा कि वायरल फीवर के कारण लोगों में भय बना हुआ है। इसलिए वार्डों में स्वास्थ्य विभाग की ओर से शिविर लगाये जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि नगर निगम की टीमें कोरोनो, डेगूं और मलेरिया बीमारी की रोकथाम के लिए सभी वार्डों में कीटनाशक दवाईयों का छिड़काव कर रही है। सभी वार्डों में प्राथमिकता के अनुसार कीटनाशक दवाईयों का छिड़काव कराया जा रहा है। उन्होंने पार्षदों और लोगों से अपील करते हुए कहा कि कीटनाशक दवांइयों के छिड़काव की जरूरत पड़ने पर नगर आयुक्त व उनसे संपर्क कर सकते है। उन्होंने कहा कि अब गर्मी का मौसम शुरू होने पर डेंगू व मलेरिया का प्रकोप बढ़ने की संभावना को देखते हुए नालियों की सफाई करानी जरूरी है। साथ ही कीटनाशक दवाईयों का छिड़काव किया जाना भी नितांत आवश्यक है। जिससे लोगों को बीमारियों से बचाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *