मेयर ने बुद्धा पार्क लोगों को किया समर्पित

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत बद्रीनाथ मार्ग स्थित बुद्धा पार्क का नगर निगम की ओर से सौंदयीकरण कराया गया। सोमवार को महापौर हेमलता नेगी ने लोकापर्ण कर पार्क को जनता को समर्पित किया। पार्क मकें विभिन्न प्रकार के झूले, व्यायाम के लिए विभिन्न प्रकार के अत्याधुनिक जिम सम्बन्धित मशीनें लगाई गई है।
सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में महापौर हेमलता नेगी ने पार्क को जनता को समर्पित करते हुए कहा कि निगम कोटद्वार शहर के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। शहर के लिए विकास कार्य भविष्य में भी जारी रखे जायेंगे। कहा कि पार्क में विभिन्न प्रकार के झूले लगाए गए हैं, साथ ही पार्क का सौंदर्यीकरण भी किया गया है। इस मौके पर नगर आयुक्त वैभव गुप्ता और पार्षदों ने पार्क के चारों ओर वृक्षारोपण किया। इस दौरान पार्षद विपिन डोबरियाल, पदमेंद्र रावत, अनिल रावत, अनिल नेगी, हरीश नेगी, नईम अहमद और मीनाक्षी कोटनाला सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *