मेयर गामा का 2वर्ष का कार्यकाल हर मोर्चे पर विफल: नवीन जोशी

Spread the love

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस महामंत्री नवीन जोशी ने देहरादून नगर निगम के महापौर सुनील उनियाल गामा के दो वर्ष के कार्यकाल को हर मोर्चे पर विफल बताया। कहा कि महापौर इस दो वर्ष के कार्यकाल में नगर निगम देहरादून ने भ्रष्टाचार व असफलता के नये रिकार्ड कायम किए हैं। बुधवार को उन्होंने बयान जारी की महापौर की नाकामियों को गिरवाया। कहा कि दो वर्ष का कार्यकाल में महापौर के पास कोई भी ऐसी उपलब्धि नहीं है जिस पर देहरादून महानगर की जनता को गर्व हो। चाहे महानगर की बुनियादी सुविधाओं की बात हो, सफाई व्यवस्था, व्यापारियों की समस्या सभी वर्ग त्रस्त हैं। नवीन जोशी ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना में नगर निगम की भूमिका नकारात्मक रही है। कोरोना महामारी के मामले एकाएक बढ़ते जा रहे हैं। मौत के आंकड़े भी उसी रफ्तार से बढ़ते जा रहे हैं। शहर के वार्डों में नियमित सैनिटाइजेशन का काम नहीं हो रहा है। जिससे बीमारी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। आमजन को स्वास्थ्य सुविधाओं व बुनियादी सुविधाओं के लिए भी तरसना पड़ रहा है। महानगर की सीवर लाईने व नाले चोक होने के कारण बरसात में सड़कों पर सीवर का पानी फैला रहा है। स्मार्ट सिटी व अतिक्रमण के नाम पर महानगर में जगह-जगह तोड़-फोड़ की गई लेकिन उसके बाद कम ही सड़कों को ठीक किया गया है। जगह-जगह सडकें खुदी होने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं घटित हो रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *