पिथौरागढ़। नगर की सफाई व्यवस्था को लेकर मेयर कल्पना देवलाल ने नगर निगम के अधिकारियों के साथ बैठक की। गुरुवार को मेयर कल्पना ने सफाई हेड,सफाई निरीक्षक व नगर निगम कर्मियों के साथ बैठक की। उन्होंने सफाई व्यवस्था को और बेहतर करने व विभिन्न क्षेत्रों में लगे कूडेदानों को समय से उठाने के निर्देश दिए। सहायक नगर आयुक्त राजेश नैथानी ने सफाई कार्यों में लगे सभी वाहन चालकों को डोर टू डोर रुट के अनुसार कूडा उठाने को कहा। वहीं लोगों से मुख्य सड़क किनारे भवन सामग्री को समय से उठाने,सार्वजनिक जगहों को स्वच्छ रखने व कूडा वाहन में ही कूडा डालने की अपील की गई। इस दौरान सहायक अभियंता उमेश अवस्थी,सफाई निरीक्षक नंदाबल्लभ पाण्डेय,सफाई हेड मनोज कुमार,अनिल कुमार,विकास कुमार,रोहित कुमार मौजूद रहे।