बेनामी संपत्तियों पर उठे विवाद पर मेयर बोले सब बेबुनियाद आरोप

Spread the love

देहरादून। मेयर सुनील उनियाल गामा ने उन पर संपत्तियों को लेकर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उन्होंने कहा कि उनके और परिवार के सदस्यों के नाम कोई बेनामी संपत्ति नहीं है, जो उनपर मनघड़ंत आरोप लगा रहे हैं, वो एक बार उनका इतिहास भी देख लिया जाए। कांग्रेस पार्टी पर पलटवार करते हुए कहा कि सरकार की लोकप्रियता को विपक्ष पचा नहीं पा रही है। मेयर गामा ने बुधवार को अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता में कहा कि 18 साल की उम्र से उन्होंने एक पान की दुकान से अपने व्यवसाय की शुरुआत की। इसके बाद प्रपर्टी का काम किया और ठेकेदारी भी की। भविष्य की जरूरतों के हिसाब से कुछ प्लट खरीदे, जिनमें से कई बेच भी चुके हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोग साजिश के तहत उन पर बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। दरबार साहिब से लीज पर जमीन लेने से जुड़े सवाल का जवाब देते हुए कहा कि उन्होंने 2012 में अपना काम करने के लिए लीज पर जमीन देने की अपील की थी। उसी के तहत जमीन मिली है। हाउस टैक्स माफी को लेकर उन्होंने कहा कि उन्होंने कोई टैक्स माफ नहीं किया है। यह अधिकार नगर निगम बोर्ड का होता है। वह अकेले ऐसा कोई निर्णय ले ही नहीं सकते। उन्होंने कहा कि समस्त बकायेदारों को नगर निगम समय-समय पर नोटिस भेज रहा है। पार्षद कमली भट्ट ने कहा कि मेयर पर आरोप लगाने वाले कुछ लोग सरकारी जमीनें कब्जाने का प्रयास कर रहे थे। नगर निगम ने अतिक्रमण हटाया तो साजिश रचने में लग गए। मेयर ने कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी इस मुद्दे को लेकर अपना पक्ष रखने के लिए कहा है। इस दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्घार्थ अग्रवाल, विधायक खजानदास भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *