जन समस्याओं का गंभीरता से करें निराकरण: महापौर

Spread the love

महापौर हेमलता नेगी ने ली निगम के अधकारियों की बैठक
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। महापौर हेमलता नेगी ने निगम के अधिकारियों को जन समस्याओं के गंभीरता से निराकरण के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों से अभी तक की कार्य प्रगति की भी जानकारी ली। कहा कि अधिकारी साफ-सफाई के साथ ही अन्य समस्याओं का गंभीरता से निराकरण करें।
गुरुवार को नगर निगम के सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। महापौर ने अधिकारियों को आवारा पशुओं के संरक्षण के लिए बनने वाले गोधाम के लिए शासन को बजट के लिए प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। महापौर ने गाडीघाट स्थित पोस्टमार्टम हाउस के पास कूडे को साफ करने के निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी दशा में पोस्टमार्टम हाउस के पास कूडा जमा नहीं होना चाहिए। कहा कि कूडे में आग लगने का खतरा बना रहता है। साथ ही लोगों को आने जाने में खासी परेशानियों का सामना करना पड रहा है। कहा कि मुक्तिधाम को जाने वाले मार्ग की नियमित सफाई होनी चाहिए, यदि कहीं भी कूडे निस्तारण न होने शिकायत के लिए सफाई निरीक्षक पूर्ण रूप से जिम्मेदार होगें। उन्होंने पटेल मार्ग पर बने शौचालयों को भी अन्यत्र शिफ्ट करने के निर्देश दिए। कहा कि उक्त शौचालय का गंदा पानी लगातार सड़कपर बहने से आसपास के लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। महापौर ने ट्रैचिंग ग्राउंड को स्थानांतरण किये जाने की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिये। उन्होंने निर्धारित स्थान के अलावा इधर-उधर कूडा डालने वालों का भी चालन काटे जाने के निर्देश देते हुए कहा कि अभी तक कितने लोगों के चालान काटे गये है, इस सम्बध में उन्हें भी अवगत कराया जाय। इस मौके पर नगर आयुक्त किशन सिंह नेगी, सहायक नगर आयुक्त संजय कुमार, मो. कामिल, अवर अभियंता रवीन्द्र पंवार, सफाई निरीक्षक सुनील कुमार सहित पार्षद अनिल रावत, विपिन डोबरियाल, नईम अहमद, सोनिया नेगी, सूरज प्रसाद कांति, प्रवीन्द्र सिंह रावत मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *