तीनपानी डैम के पुनर्निर्माण को बजट मिलने पर मेयर का स्वागत

Spread the love

रुद्रपुर()। तीनपानी डेम के पुनर्निर्माण के लिए बजट जारी होने पर फुलसुंगा वार्ड एक वार्डवासियों ने मेयर विकास शर्मा और किच्छा के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का स्वागत किया। गुरुवार को आयोजित अभिनंदन कार्यक्रम में मेयर विकास शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का विशेष लगाव रुद्रपुर से है। यह डैम उनके अपने वार्ड में है। इसके चलते उन्होंने मुख्यमंत्री से विशेष रूप से व्यक्तिगत तौर पर आग्रह किया था। इसे उन्होंने स्वीकार किया और इसके लिए बजट जारी हो गया है। जल्द ही इसकी टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। डैम के पुननिर्माण के तहत नए पुल का निर्माण होगा। साथ ही जल निकासी के लिए नए गेट बनाए जाएंगे। इससे पुल पर जल निकासी की क्षमता तीन गुना बढ़ जाएगी। साथ ही मार्ग भी साढ़े सात मीटर चौड़ा हो जाएगा। इससे जलभराव की समस्या के स्थाई समाधान के साथ आवागमन भी सुगम हो जाएगा। मेयर ने कहा कि गंगापुर रोड के चौड़ीकरण को भी मुख्यमंत्री ने स्वीकृति मिल चुकी है और उसपर शीघ्र कार्य शुरू होगा। वहीं किच्छा के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि क्षेत्र का समग्र विकास भाजपा सरकार में ही संभव है। उन्होंने तीनपानी डेम पुनर्निर्माण को जनहित से जुड़ा महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि इससे हजारों लोगों को राहत मिलेगी। इस मौके पर सुरेश कोली, जिला मीडिया प्रभारी विजय तोमर, चंदन भट्ट, रोहित भट्ट, सुरेश गौरी, राम सिंह बिष्ट, कार्यालय मंत्री सुनील यादव, अखिलेश सिंह, हरिओम गंगवार, अनिल शर्मा, आर्यन शर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *