सिद्धबली महोत्सव के दौरान बंद रहे मांस की दुकानें

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : विश्व हिंदू परिषद की स्थानीय इकाई के सदस्यों ने सिद्धबली महोत्सव के दौरान मांस की दुकानों को बंद रखने की मांग की है।
इस संबध में उपजिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में परिषद के सदस्यों ने कहा है कि श्री सिद्धबली मंदिर समिति की ओर से 1 से 3 दिसंबर तक श्री सिद्धबली अनुष्ठान महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह धाम लाखों लोगों की आस्था का प्रतीक है। इसलिए अनुष्ठान महोत्सव को ध्यान में रखते हुए अनुष्ठान के तीनों दिन मांस की दुकानों को बंद रखा जाना चाहिए। ज्ञापन में उपजिलाधिकारी से इस संबध में उचित कार्रवाई करने की मांग की गई है। ज्ञापन सौंपने वालों में जिलाध्यक्ष लोकपाल सिंह रावत और जिला मंत्री सचिन नेगी सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *