चैत्र नवरात्र पर बंद रहे मांस की दुकानें

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : चैत्र नवरात्र पर मांस की दुकानें बंद करवाने की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी ओसीबी मोर्चा ने विधानसभा अध्यक्ष को ज्ञापन भेजा गया है। कहा कि हिंदूओं की आस्था का सम्मान करते हुए इस ओर गंभीरता से ध्यान दिया जाना चाहिए।
प्रदेश कार्यकारणी सदस्य प्रेम प्रजापति के नेतृत्व में सदस्यों ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण को ज्ञापन भेजा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में चैत्र नवरात्र चल रहे हैं। ऐसे में कई महिलाओं ने व्रत लिए हुए हैं। लेकिन, शहर में कई दुकानों में खुलेआम मांस बेचा जा रहा है। ऐसे में महिलाओं का बाजार आना भी मुश्किल हो गया है। कहा कि महिलाओं व पुरूष के व्रत किसी तरह आहत न हों, इसके लिए शहर में मांस की दुकानों को नवरात्र तक बंद रखा जाना चाहिए। इस मौके पर दीपक भट्ट, रवि सैनी, विमल अग्रवाल, हरेंद्र रावत, विश्वास कुमार, सोनी अग्रवाल, विपेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *