मेडिकल स्टोरों पर छापा मारा

Spread the love

 

हल्द्वानी। खाद्य सुरक्षा विभाग, प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को मेडिकल स्टोरों पर छापा मारा। टीम की कार्रवाई देख दुकान स्वामियों में हड़कंप मचा रहा। इस बीच अनियमितता मिलने पर दो मेडिकल स्टोर बंद करा दिए गए। जिला अभिहित अधिकारी संजय सिंह ने बताया कि एक्सपायरी तिथि की दवाएं बेचने वाले मेडिकल स्टोर स्वामियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश के तहत शुक्रवार को संयुक्त टीम ने 10 दुकानों का निरीक्षण किया। इनमें कुछ दुकानों पर अनियमितताएं पाई गईं। ऐसे मेडिकल स्टोरों को नोटिस दिए गए हैं। बताया कि इन दुकानदारों के खिलाफ विभाग नियमानुसार कार्रवाई करेगा। वहीं निरीक्षण के दौरान दो मेडिकल स्टोरों को तत्काल बंद करने के आदेश दिए गए। बताया कि एक मेडिकल स्टोर पर एक्सपायरी दवा मिली। जिसका सैंपल लिया गया है। अभियान में तहसीलदार कुलदीप पांडे, ड़ प्रशांत कौशिक आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *