आचार्य बालकृष्ण के जन्म दिवस पर बांटेगें औषधीय पौधें

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : भारत स्वाभिमान न्यास और पतंजलि योग समिति की मासिक बैठक में योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी चार अगस्त को आचार्य बालकृष्ण के जन्मदिवस पर विभिन्न औषधीय पौधों का वितरण किया जाएगा।
न्यास के जिला प्रभारी दिनेश जुयाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई बैठक में अगले वर्ष योग दिवस को और भव्य रूप से मनाने के साथ ही विभिन्न तहसीलों में योगाभ्यास कराने पर जोर दिया गया। निर्णय किया गया कि योग दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जायेगा। बैठक में अधिवक्ता अमित सजवाण, विजय भाटिया, जितेंद्र काला, चंद्र किशोर असवाल, ऊषा असवाल, आशा, राखी नौटियाल, रोशनी, पिंकी, महेशानंद कंडवाल, रजनी अग्रवाल, कमल थापा, आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *