राउतगढ़ में निरूशुल्क जांच कर दवा वितरित की

Spread the love

पिथौरागढ़। 55वीं वाहिनी एसएसबी ऐंचोली की ओर से नेपाल सीमा से लगे राउतगढ़ में मरीजों का उपचार कर दवाई वितरित की। मुख्य चिकित्साधिकारी ड़टी दोरजे ने कहा कि सीमा पर जवानों के स्वास्थ के साथ लोगों के स्वास्थ का ध्यान रखना उनका कर्तव्य है। उन्होंने बदलते मौसम में लोगों से खानपान में सतर्कता बरतने की अपील की। इस दौरान भौरा,सोरिया,हल्दू,राउतगढ़ में 100 से अधिक ग्रामीणों का निरूशुल्क स्वास्थ परीक्षण किया गया। इस दौरान सहायक उपनिरीक्षक कामेश यादव,उपनिरीक्षक प्रताप सिंह रावत,सहायक उपनिरीक्षक राजा राम,मुख्य आरक्षी मिथुन चक्रवर्ती मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *