मिनाक्षी व ष चुने गए उत्ष्ट स्वयंसेवी

Spread the love

रुद्रप्रयाग। अटल उत्ष्ट राजकीय इंटर कालेज का एनएसएस सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन हो गया। अंतिम दिवस पर स्वयं सेवियों ने रंगारंग कार्यक्रमों व जन जागरूकता नुक्कड़ नाटकों की प्रस्तुतियां दी। शिविर में मिनाक्षी और ष खत्री को उत्ष्ट स्वयंसेवी चुना गया।
सेमी गांव में आयोजित शिविर का शुभारंभ प्रसिद्घ समाजसेवी जय सिंह नेगी ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए व्यापार संघ अध्यक्ष मदन सिंह रावत ने कहा कि शिविर का मुख्य उद्देश्य समाज सेवा के माध्यम से देश सेवा करना है। डा. जैक्सवीन पब्लिक इंटर कालेज के चौयरमेन लखपत सिंह राणा ने कहा कि युवा छात्र-छात्राओं को शिक्षार्जन के साथ-साथ समाज व राष्ट्र निर्माण की विभिन्न रचनात्मक कार्यों से जोड़ने में मुख्य भूमिका निभाते हैं। विशिष्ट अतिथि राय सिंह राणा ने स्वयं सेवियों से शिविर में प्राप्त की जानकारियों का आत्मसात कर समाज में फैला कर लोगों को जागरूक करने की अपील की। सात दिवसीय शिविर में स्वयं सेवियों ने प्रतिभाग कर बेटी बचाओं, बेटी पढ़ाओं, नशा मुक्ति, मतदान जागरूकता रैली, सेवित ग्राम की साफ सफाई, बौद्घिक सत्र आयोजित किए गए। जिसमें लोगों को समाज में फैली कुरीतियों को समाप्त करने की अपील की गई। समापन अवसर पर स्वयं सेवियों ने विभिन्न सांस्तिक एवं जनजागरूकता कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। इस मौके पर भगत कोटवाल, कमल सिह रावत, प्रधान देवेश्वरी देवी, प्रधानाध्यापक रामकुमार बगवाड़ी, दौलत बर्त्वाल, सहायक कार्यक्रम अधिकारी द्गिम्बर नेगी, कुलदीप रमोला समेत अन्य मौजूद थे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *