निबंध में तनुजा, भाषण में मीनल ने मारी बाजी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : पीएम श्री विद्यालय शहीद लांस नायक धनवीर सिंह राणा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कलालघाटी में श्री देव सुमन शहीदी दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान विद्यार्थियों ने श्री देव सुमन के योगदान को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
प्रधानाचार्या श्रीमती पुष्पा धस्माना ने पौधा रोपण कर कार्यक्रम का शुभांरभ किया। इस अवसर पर विद्यालय में हरित क्रांति हेतु वृक्षारोपण, जागरूकता रैली, पीएम श्री संबंधित साईकिल रैली, सांइस गणित प्रदर्शनी, टीएलएम वर्कशॉप एवं एवं प्लास्टिक उन्मूलन, जल संरक्षण पर भाषण, प्लास्टिक उन्मूलन पर वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई। निबंध में तनुजा, शिवानी, भावना, भाषण में मीनल, प्रतीक्षा, भावना, वाद-विवाद पक्ष में मीनल, तनुजा, शिवानी, विपक्ष में प्रतीक्षा, भावना, हेमलता ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया। रहे कार्यक्रम में समुदाय इस मौके पर श्रीमती नारायणी देवी, श्रीमती पूनम देवी, एसएमसी अध्यक्षा श्रीमती रेखा देवी, सहित शिक्षिका श्रीमती उषा रावत, शिवेत्री सिंह, किरन नारंग सहित सभी शिक्षिकाएं उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *