पीएम मोदी का जनता से सीधा संवाद, जनता कर रही बेहद पसंद : मीता सिंह

Spread the love

विकासनगर। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यकारिणी की बैठक रविवार को लक्ष्मणपुर खेड़ा में संपन्न हुई। बैठक में पार्टी के स्थानीय स्तर पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। साथ ही प्रत्येक बूथ और स्कूल में प्रधानमंत्री के परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं की शत प्रतिशत मौजूद्गी सुनश्चित किए जाने का निर्णय लिया। जिलाध्यक्ष मीता सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता से सीधा संवाद करने की परिपाटी शुरू की है, उसे जनता भी बेहद पसंद कर रही है। जनता को लगता है कि उनका प्रधानमंत्री उनसे सीधा जुड़कर हाल चाल जानता है। इससे जनता में सरकार के प्रति विश्वास गहरा होता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जनता से सीधा जुड़ाव के कारण ही पूरे देश का आम आदमी यह मान रहा है कि केंद्र में जनता की सरकार है। कहा कि परीक्षा पर चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री छात्र-छात्राओं के आत्मविश्वास को बढ़ाकर उन्हें तनाव मुक्त माहौल में परीक्षा देने के लिए प्रेरित करते हैं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि 27 जनवरी को परीक्षा पर चर्चा का कार्यक्रम होगा, जबकि 29 जनवरी को प्रधानमंत्री मन की बात करेंगे। दोनों कार्यक्रमों को सफल बनाने के साथ ही कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव की तैयारियां भी यह मानकर करनी हैं एक माह बाद चुनाव हो रहे हैं। अभी से लोकसभा चुनाव की तैयारी करने पर ही प्रत्येक बूथ से 51 प्रतिशत मत प्राप्त करने का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री विनोद कश्यप ने किया। इस दौरान संतोष रावत, मंडल अध्यक्ष गौरव चावला, दिनेश कौशिक, योगेश त्यागी, आशा सक्सैना, रचिता ठाकुर, पीयुष गुप्ता, जयंती पटवाल, किरण चंद, ष्णा तोमर, धीरेंद्र पटवाल, हरीश कंडवाल आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *