होलिकोत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

Spread the love

अल्मोड़ा। महिला कल्याण संस्था की बैठक महिला होलिकोत्सव को लेकर संस्था के कार्यालय नंदा देवी में हुई। बैठक में तय किया गया कि इस बार महिला होलिकोत्सव 16 मार्च 17 मार्च को नंदा देवी मंदिर परिसर में आयोजित होगा। जिसमें अल्मोड़ा के सभी मोहल्ले की टीम भाग लेंगी। इस वर्ष सांस्तिक जुलूस का प्रदर्शन एक अलग रूप में किया जाएगा। सांस्तिक जुलूस में नेपाल की होली, वृंदावन की होली, मथुरा की लठमार होली, रति और कामधेनु द्वारा बसंत उत्सव की होली आदि देखने को मिलेंगे। होलिकोत्सव में कुमाऊं से आई टीमों के साथ ही अल्मोड़ा की टीमें भी भाग लेंगी। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष रीता दुर्गापाल द्वारा की गई। कार्यक्रम का संचालन सचिव पुष्पा सती द्वारा किया गया। उपाध्यक्ष मीता उपाध्याय द्वारा कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की गई। बैठक में आशा कर्नाटक, शांति शाह आदि उपस्थित थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *