पूर्व सैनिकों की बैठक आयोजित

Spread the love

रुद्रपुर। ग्राम सभा बगिया घाट एवं ग्राम सभा बिचपुरी में पूर्व सैनिक संगठन द्वारा पूर्व सैनिकों तथा वीर नारियों की गोष्टी आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व सैनिक संगठन अध्यक्ष कैप्टन गंभीर सिंह धामी द्वारा की गयी। गोष्ठी में पूर्व सैनिकों तथा वीर नारियों को केन्द्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा प्रदान की जाने वालों वित्तीय सहायता एवं अनुदान के द्वारा मिलने वाली सुविधाओं तथा पेंशन से सम्बन्धित समस्याओं के बारे में जानकारी एवं निराकरण हेतु विस्तृत चर्चा की गयी तथा कुछ विन्दुओं समाधान भी किया गया। ग्राम सभा बगिया घाट के अध्यक्ष पद हेतु कैप्टन नरेश कालोनी एवं उपाध्यक्ष पदघ् हेतु सूबेदार मेजर दिवान सिंह, सचिव नरेन्द्र सिंह खड़ायत एवं ग्राम सभा बिचपुरी के अध्यक्ष पद हेतु कैप्टन निरंजन सिंह , उपाध्यक्ष सुवेदार उमेद सिंह सामंत को ग्राम वासियों द्वारा सर्व सम्मति से मनोनीत किया गया । बैठक में कैप्टन गम्भीर सिंह धामी,सूबेदार मेजर धन सिंह सामन्य, सूबेदार दान सिंह बोरा, सूबेदार होशियार सिंह बोरा, सुवेदार दान सिंह धामी मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *