मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन मुख्य अभियंता संवर्ग लोनिवि की हुई बैठक

Spread the love

अल्मोड़ा। मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन मुख्य अभियंता संवर्ग लोनिवि की शनिवार को बैठक आयोजित की गई। जिसमें कर्मचारियों ने क्षेत्रीय कार्यालयों में स्वीत पदों को पुनरीक्षित करने की मांग की। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष शंकर सिंह फर्त्याल ने कहा कि लोक निर्माण विभाग में अन्य कार्यालय के साथ-साथ कार्यालय मुख्य अभियंता लोनिवि पिथौरागढ़ टिहरी, के विघटन के बाद क्षेत्रीय कार्यालय पिथौरागढ़ के कार्मिकों का समस्त कार्यभार का समायोजन क्षेत्रीय कार्यालय अल्मोड़ा कर दिया गया। लेकिन आंवटित पदों का समायोजन देहरादून स्थित अन्य कार्यालयों में कर दिया गया है जो तर्क संगत नही है। यहां बलवंत पुजारी, ष्णा सिंह, प्रमोद चंद्र, आनंद प्रकाश, शशिकरण तिवारी, गोविंद बल्लभ पांडे, हीरा नयाल, कीर्ति, मनोज जोशी, आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *