धान खरीद को लेकर व्यापारियों और किसान संगठनों की बैठक

Spread the love

रुद्रपुर। किसान संगठनों, राइस मिलर्स, कच्चे आढ़तियों और प्रशासन के बीच हुई बैठक में पारदर्शी तरीके से धान खरीद करने की मांग की। कहा कि किसानों को धान खरीद के नाम पर परेशान नहीं किया जाए। रजिस्ट्रेशन के बाद कच्ची आढ़त में किसान मण्डी में धान खरीदने लाता है तो उसे उसी दिन खरीदा जाए। राइस मिलरों और कच्चे आढ़तियों ने कहा कि इस बार लक्ष्य कम कर दिया है। किसान का पूरा धान तुले इसके लिए कच्चे आढ़तियों का लक्ष्य बढ़ाया जाए। राइस मिलरों ने किसानों को बताया कि शासन ने कच्ची आढ़त में धान खरीदने के लिए उन्हें अभी कोड आवंटित नहीं किया है। कच्चे आढ़ती प्रशासन के मानकों के अनुसार धान खरीदने को तैयार हैं। किसानों की फसल प्रति एकड़ 30 कुंतल से अधिक होती है, लेकिन सरकार की ओर से 22 कुंतल प्रति एकड़ का नियम है। कच्चे आढ़तियों ने सरकार से किसानों के हितों में वार्ता करने की अपील की। इधर, किसानों ने कहा कि कच्चे आढ़ती और किसान तौल कैसे होगी, इस पर सहमति बना लेंगे। किसानों ने रजिस्ट्रेशन और सत्यापन प्रक्रिया के सरलीकरण की मांग की। यहां तहसीलदार जगमोहन त्रिपाठी, एसएमओ ओमनारायण मिश्रा, मण्डी सचिव विनोद पलड़िया, भाकियू टिकैत के प्रदेश व यूपी प्रभारी बलजिंदर सिंह मान, जिलाध्यक्ष गुरसेवक सिंह, प्रदेश सचिव मलकू सिंह खिण्डा, ब्लक अध्यक्ष गुरसाहब सिंह, शिव कुमार मित्तल, अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, नरेश कंसल, राजराम, यादराम गुप्ता, रितेश गोयल, मुकेश गर्ग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *