बैठक 10 दिसम्बर को

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : आद्य सतातन शक्तिपीठ श्री गणेश गिरी धर्मार्थ समिति की ओर से आगामी 25 और 26 दिसम्बर को गणेश गिरी फलाहारी बाबा की पुण्यतिथि मनाई जाएगी। समिति के कार्यालय मेें आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया गया। समिति के सचिव सुमित नेगी ने बताया कि आगामी 10 दिसम्बर को ग्रास्टनगंज स्थित समिति के कार्यालय में बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में गणेश गिरी फलाहारी बाबा की पुण्यतिथि मनाने की तैयारियों पर चर्चा की जाएगी। बैठक में प्रशांत कुकरेती, प्रशांत नेगी, शैलेन्द्र मधवाल, राजेंद्र भंडारी, रणजीत सिंह नेगी, हेमेन्द्र नौटियाल, जितेद्र कैंथोला, सुमित नेगी, नरेन्द्र जखमोला, मुकेश नैथानी, अनिल जदली, अनुज भट्ट, उमेश त्रिपाठी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *