नैनबाग में चारधाम यात्रा को लेकर की बैठक

Spread the love

नई टिहरी। चारधाम यात्रा को लेकर नैनबाग तहसीलदार ने स्थानीय व्यापारी, लोनिवि, एनएच और पुलिस कर्मचारियों के बैठक की। तहसीलदार ने चारधाम यात्रा को लेकर विभागीय कर्मचारियों और व्यापारियों को आवश्यक निर्देश दिये। शनिवार को नैनबाग में आयोजित बैठक में तहसीलदार साक्षी उपाध्याय ने कहा कि चारधाम यात्रा सुचारु रुप से चले इसके लिये सभी के सहयोग की जरुरत है। उन्होंने व्यापारियों से अपने प्रतिष्ठानों में खाद्य सामग्री की रेट सूची चस्पा करने, प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई, प्रतिष्ठान का लाइसेंस, पंजीकरण आदि व्यवस्थाओं को दुरस्त करने के निर्देश दिये। लोविनि और एनएच बड़कोट के कर्मचारियों को चारधाम यात्रा मार्ग को गड्ढा मुक्त करने, साइन बोर्ड लगाने, सड़कों के किनारे चुना डालने, नालियों की साफ-सफाई के निर्देश भी दिये। पुलिस विभाग से यात्रा के दौरान बाजार में जाम की स्थिति न बने वाहन को निर्धारित स्थान पर पार्क करने के साथ अन्य व्यवस्थाओं को दुरस्त रखने को कहा। दूसरी और नैनबाग के व्यापारियों ने बैठक कर बाजार की समस्याओं पर चर्चा की। व्यापार मंडलध्यक्ष दिनेश तोमर ने चारधाम यात्रा के दौरान नैनबाग बाजार में बाहर से आने वाले फेरी वालों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने, बाजार में खराब पड़े सीसीटीवी कैमरों को सही करने, यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था को दुरस्त रखने आदि समस्याओं के निराकरण हेतु थाना पुलिस को ज्ञापन सौंपा। बैठक में कानून गो हर्ष मणि नौटियाल, विरेंद्र नेगी, वीरेंद्र रमोला, शांति रमोला, नवीन रावत, सरदार अजीत कंबोज, आरिफ खान, नागेंद्र चौहान, सतीश नौटियाल, राजेश र्केतुरा, मुन्नी देवी ,सुल्तान सिंह रावत, जयवीर पंवार, उपेंद्र नेगी, इंद्र सिंह तोमर, उपेंद्र नेगी, राजेश र्केतुरा श्यामलाल नौटियाल आदि उपस्थित थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *