बंदरों की समस्या को लेकर हुई बैठक

Spread the love

-4 जुलाई से पिंजरे लगाकर पकड़े जाएंगे ऊखीमठ में बंदर
चमोली। ऊखीमठ तहसील में बंदरों की समस्या को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें निर्णय लिया गया कि चार जुलाई रविवार से नगर क्षेत्र में पिंजरे लगाकर बंदरो को पकड़ा जाएगा। सोमवार को एसडीएम जतिन्द्र वर्मा ने कार्यालय में जनप्रतिनिधियों,वन विभाग व नगर पंचायत के अधिकारियों तथा स्थानीय लोगों के साथ बैठक की। जिसमें स्थानीय लोगों ने बंदरो के बढ़ते आतंक को देखते हुए समस्या का जल्द समाधान करने की मांग की। बैठक में एसडीएम ने वन विभाग को एक सप्ताह के भीतर पिंजरे लगाने के निर्देश दिए। बंदरों के बढ़ते आतंक को लेकर हरकत में आए प्रशासन द्वारा सोमवार को बैठक बुलाई गयी । बैठक में वरिष्ठ नागरिक प्रबल सिंह राणा ने कहा कि बंदरो के आतंक से घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। बंदर घरों के भीतर तक काटने आ रहे हैं। ऊखीमठ नगर में बंदरो से हमला करने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। आए दिन बंदरो द्वारा राहगीर बुजुर्गों,बच्चों व महिलाओं पर हमले करना आम बात हो गयी है। नगर क्षेत्र में पिछले एक महीने में एक दर्जन से अधिक लोग पर बंदरों के हमले में घायल हो चुके हैं। रास्तों में झुंड बनाकर बैठे बन्दर बच्चों व बुजुर्गों पर ज्यादा हमले कर रहे हैं। बंदरों का खौफ ऐसा है कि बुजुर्ग व बच्चे अकेले घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। एसडीएम जतिन्द्र वर्मा ने बताया कि रविवार से नगर के विभिन्न हिस्सों में पिंजरे लगाकर बंदरों को पकड़ने का कार्य शुरू किया जाएगा। इस टीम में तहसील,वन विभाग व नगर पंचायत कर्मचारी शामिल रहेंगे। इस मौके पर नगर अध्यक्ष विजय राणा,व्यापार संघ अध्यक्ष राजीव भट्ट,सभासद प्रदीप धर्मवाण,प्रबल सिंह राणा,पवन राणा आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *