ट्रेड टैक्स के संंबंध में शहरी विकास मंत्री से की मुलाकत

Spread the love

व्यापारियों पर लगाए जा रहे कर को माफ करने की उठाई मांग
जयन्त प्रतिनिधि
कोटद्वार: नगर निगम कोटद्वार की ओर से लगाए गए ट्रेड टैक्स के संदर्भ में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह बिष्ट गढ़वाली के नेतृत्व में व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल ने उत्तराखंड सरकार के शहरी विकास मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल से देहरादून जाकर उनके विधान सभा स्थित कक्ष में वार्ता की।
वार्ता के दौरान शहरी विकास मंत्री ने व्यापारियों को सहयोग का आश्वासन दिया। तत्पश्चात शहरी विकास मंत्री के निर्देशानुसार प्रतिनिधिमंडल ने अपर निदेशक शहरी विकास से भी ट्रेड टैक्स के संदर्भ में वार्ता की। प्रतिनिधिमंडल की बात सुनने के बाद अपर निदेशक ने भी पूरे प्रकरण की जांच करने का आश्वासन दिया। वार्ता में भाजपा नगर उपाध्यक्ष पंकज भाटिया, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष विवेक अग्रवाल और व्यापार मंडल प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सेवक राम मानूजा आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *