रंगोली में मेघा तो मेहंदी में प्रियंका ने मारी बाजी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : गुरुराम राय पब्लिक स्कूल पौड़ी की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताएं गुरुवार से शुरू हो गईं। छात्र-छात्राओं ने बैडमिंटन, टीटी और शतरंज आदि प्रतियोगिताओं में प्रतिभा दिखाई। रंगोली सीनियर बालिका वर्ग में मेघा, प्राची, शिक्षा, सीनियर वर्ग की मेहंदी प्रतियोगिता में प्रिंयका, शिक्षा, आदिबा ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया।
बैडमिंटन जूनियर बालिका वर्ग में अशिंका ने पहला, वैष्णवी ने दूसरा और आशुषी ने तीसरा स्थान हासिल किया। सीनियर वर्ग में नीतिका थपलियाल, रीतिका नेगी व महक नैथानी ने क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थानों पर रही। टीटी सीनियर बालिका वर्ग में प्रिंयका, महक नैथानी, नीतिका थपलियाल, शतरंज सीनियर बालिका वर्ग में आंचल रावत, खुशी, नीतिका क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया। कैरम प्राइमरी वर्ग की प्रतियोगिता में सार्थक, शिवांशू व अभिशिक्त, बालिका वर्ग में स्नेहा, अनुष्का व तनवी क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। इससे पूर्व वार्षिक खोलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ स्कूल के प्रधानाचार्य आरपी ढौंढियाल ने दीप प्रज्वलित कर किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *