मेहरवान नेगी बनें एसएमसी अध्यक्ष

Spread the love

रुद्रप्रयाग : ओंकारानंद इंका जखोली में मंगलवार को विद्यालय प्रबंधन समिति की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से मेहरवान सिंह नेगी को अध्यक्ष और संगीता देवी को कोषाध्यक्ष चुना गया है। मंगलवार को विद्यालय में हुए एसएमसी चुनाव में अन्य पदाधिकारियों में प्रधानाचार्या अमिता नेगी को पदेन सचिव, विनीता देवी को उपाध्यक्ष, महिला सदस्यों में प्रीति देवी, राजेश्वरी देवी, चमनदेई देवी, मंजू देवी, पूर्णी देवी, विनीता देवी, सविता देवी, पुरुष सदस्यों में राजेन्द्र प्रसाद भट्ट व दीपक सिंह गहरवार को निर्विरोध चुना गया है। विद्यालय के प्रबंधक शिक्षाविद ललिता प्रसाद भट्ट ने नई कार्यकारिणी का फूल मालाओं से स्वागत करते हुए सभी से विद्यालय हित में सहयोग करने का आग्रह किया। कार्यक्रम में निवर्तमान एसएमसी अध्यक्ष उम्मेद सिंह रौथाण ने नई कार्यकारिणी का फूल मालाओं से स्वागत करते हुए सभी से विद्यालय हित में सहयोग करने का आग्रह किया है। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *