मेहरबान सिंह बने शिक्षक अभिभावक संघ के अध्यक्ष

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: विकासखण्ड पोखड़ा के अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज सकनोलीखाल में एसएमसी अध्यक्ष थमन सिंह नेगी की अध्यक्षता में शिक्षक अभिभावक संघ का चुनाव सम्पन्न हुआ। जिसमें मेहरबान सिंह नेगी (पूर्व सैनिक) को दुबारा अध्यक्ष चुना गया। नव नियुक्त अध्यक्ष ने बताया कि प्रभारी प्रधानाचार्य सत्यप्रकाश कोहली को उपाध्यक्ष व अभय राज को सचिव, गायत्री देवी को कोषाध्यक्ष चुना गया। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य सत्यप्रकाश कोहली द्वारा विद्यालय की अवधारणा पर विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 में 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा सीबीएसई बोर्ड द्वारा लिया जायेगा। इसके अलावा सदन में विद्यालय को अटल उत्कृष्ट विद्यालय बनाये जाने पर सरकार का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस दौरान वर्षों से विद्यालय में प्रधानाचार्य व अध्यापकों की नियुक्त नहीं होने पर रोष व्यक्त किया गया। सामाजिक कार्यकर्ता अमित नेगी ने भोजनमाता का मानदेय बढ़ाने की बात कही। विद्यालय में बागवानी, सौन्दर्यीरण आदि बातों को सदन के बीच रखा। अभिभावक जानकी प्रसाद बहुखण्डी ने कहा कि, रिक्त पदों को भरने हेतु एक प्रतिनिधि मण्डल उच्चाधिकारियों एवं माननीय शिक्षामंत्री से मिलेगा। पूर्व शिक्षक स्व॰ चन्द्रबल्लभ बहुखण्डी, ग्राम नौगांव की स्मृति में उनकी धर्मपत्नी मंजू देवी ने प्रधानाचार्य ऑफिस के लिए इकत्तीस हजार मात्र के उत्तम फर्नीचर भेंट किया। इसी विद्यालय के पूर्व छात्र आशीष सिंह नेगी जिसने 2016 की 12वीं कक्षा की परीक्षा में राज्य में गढ़वाल मण्डल में 24वाँ स्थान प्राप्त किया था, उनके द्वारा विद्यालय को बीस हजार से कम्प्यूटर सामग्री के अन्तर्गत लेजर प्रिन्टर भेंट किया गया। सभा के अन्त में विकासखण्ड पोखड़ा के महाराज अग्रसेन हिमालयन गढ़वाल विश्वविद्यालय, भैड़गाँव से आये योग विषय के प्रोफेसर जन्मेजय एवं उनके शिष्यों ने विद्यालय के बच्चों को योग करवाया व योग का महत्त्व भी बताया। अन्त में सभा के सफल संचालन हेतु उपस्थित सभी अभिभावकों, नवनियुक्त मंत्री मण्डल व अपने विद्यालयी समस्त शिक्षक शिक्षणेत्तर कर्मचारी के प्रति आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया। इस मौके पर संतोषी देवी, बिन्नी देवी, ललिता देवी, सरिता देवी, शशी देवी, सुरेन्द्र भदोला, चन्द्रमोहन भदोला, देवेन्द्र सिंह, मुकेश चन्द्र, नरेश चन्द्र आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *