सभासद कंचन चौहान समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल

Spread the love

रुद्रपुर। वार्ड 9 की सभासद कंचन चौहान, नितिन चौहान अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गयी। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने वार्ड 9 में आयोजित कार्यक्रम में माल्यार्पण कर स्वागत किया। सभासद कंचन चौहान ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार की नीतियों के चलते और सितारगंज के विकास के लिए भाजपा में शामिल हो रही हैं। कंचन चौहान वार्ड 9 से निर्दलीय सभासद निर्वाचित हुई थी। इस दौरान मण्डल अध्यक्ष विजय सलूजा, मण्डी चेयरमैन अमरजीत कटवाल, ब्लज्ञॅक प्रमुख प्रतिनिधि लपलविंदर सिंह औलख, उपकार सिंह बल, रतन लाल गुप्ता, कुलदीप गंगवार, हेमंत बोरा, धर्मेंद्र धौरी, राकेश त्यागी, दीपक गुप्ता, पंकज रावत, रवि रस्तोगी, प्रियंका श्रीवास्तव, शिल्पी गोयल, अनिता देवी, सोनिया बाजवा, सविता यादव, सुषमा शर्मा, राधेश्याम सागर मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *