गढ़वाल सभा के सदस्यों ने किया पौधा रोपण

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: गढ़वाल सभा की ओर से हरेला पर्व पर पौधा रोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान आमजन से पर्यावरण संरक्षण की अपील की गई।
रविवार को अटल उत्कृष्ट राइंका कण्वघाटी मे आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि पार्षद राकेश बिष्ट व जिला प्रभारी भारत स्वाभिमान न्यास दिनेश जुयाल व प्रधानाचार्य रमाकांत कुकरेती की उपस्थिति में पौधा रोपण किया गया। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण के असंतुलन को देखते हुए वृक्षारोपण अनिवार्य हो गया है। वनों की अंधाधुंध कटाई के कारण ग्लोबल वार्मिंग की समस्या उत्पन्न हो रही है, जिससे सभी को खतरा है। वृक्षारोपण से इस समस्या को कम किया जा सकता है। तत्पश्चात सभा की ओर से विद्यालय परिसर में आम व नींबू के पौधे लगाए गये। इस अवसर पर सभा के जनार्दन बुड़ाकोटी, बी बी ध्यानी, योगंबर सिंह रावत, गोविंद डंडरियाल, शशिभूषण अमोली, विकास देवरानी, दीपक गौड़ और एस एन नौटियाल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *