देवलगढ़ में निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर भड़के समिति के सदस्य

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि
पौड़ी : धार्मिक स्थल देवलगढ़ में हो रहे कोरिडोर निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर देवलगढ़ क्षेत्र सामाजिक एवं सांस्कृतिक विकास समिति ने नाराजगी जताई है। इस मौके पर अध्यक्ष ने बताया कि देवलगढ़ ऐतिहासिक व धार्मिक स्थल है। यह गढ़वाल नरेश अजयपाल की राजधानी रही है। राजशाही की अनेक धरोहरें यहां हैं। कहा कि पर्यटन सर्किट की जानकारी के लिए लगाए गए साइन बोर्ड बंदर व लंगूरों ने क्षतिग्रस्त कर दिए हैं।
देवलगढ़ क्षेत्र सामाजिक एवं सांस्कृतिक विकास समिति के अध्यक्ष कुंजिका प्रसाद उनियाल के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने डीएम पौड़ी डा. आशीष चौहान से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि देवलगढ़ पर्यटन सर्किट के तहत देवलगढ़ मंदिर मार्ग पर कोरिडोर निर्माण कार्य चल रहा है। वर्तमान में बैंच लगाए जाने के साथ ही सीसी निर्माण कार्य व टाइल्स बिछाई जा रही है। व्यू प्वाइंट कार्य भी होना है। लेकिन यह निर्माण कार्य बहुत ही धीमी गति से ल रहा है। जिसमें तेजी लाई जाए। देवलगढ़ में राजशाही के दौर की प्राचीन सुरंगे हैं। इसके संरक्षण व सुरंगों तक पहुंचने के लिए पथ निर्माण कार्य किया जाए। डीएम डा. आशीष चौहान ने बताया कि पर्यटन विभाग के अफसरों को कोरिडोर निर्माण कार्य में तेजी लाए जाने के निर्देश दे दिए गए हैं। सुरंगों के संरक्षण का कार्य मेरे ड्रीम प्रोजेक्ट का हिस्सा है। जिसके लिए आगामी जिला योजना में बजट की व्यवस्था की जाएंगी। प्रतिनिधि मंडल में समिति कोषाध्यक्ष दुर्गेश कुमार, संगठन मंत्री भूपेंद्र पंवार आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *