खेल मैदान बचाने को दिया ज्ञापन

Spread the love

नई टिहरी। डा़ ऐपीजे अब्दुल कलाम विचार मंच और सम्राट स्पोर्ट्स एकेडमी के तत्वावधान में युवाओं ने खेल के मैदान की मांग व एकमात्र खेल मैदान बौराड़ी की बदहाली पर आओ युवाओं, मैदान चलें अभियान की शुरुआत की है। जिसके तहत पालिकाध्यक्ष सीमा षाली को ज्ञापन देकर एक मात्र खेल मैदान पर अनावश्यक गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग की। डा ऐपीजे अब्दुल कलाम मंच के प्रदेश अध्यक्ष अशद आलम ने कहा कि ऐतिहासिक पुरानी टिहरी शहर में कई खेल के मैदान थे, पुरानी टिहरी शहर से नई टिहरी विस्थापन होने पर शहर की हर एक चीज नई टिहरी शहर में दी गई, परंतु खेल के लिए एक मात्र बौराड़ी स्टेडियम दिया गया, जो अपने निर्माणाधीन काल से बहदाल और अभी भी यहां पर निर्माण काम ही चल रहे हैं। जिससे इस मैदान का लाभ आज तक युवा खिलाड़ियों को नहीं मिल पाया है। बौराड़ी मैदान को तत्काल ठीक कर मात्र खेल गतविधियों के लिए शुरू किया जाना चाहिए। बौराड़ी खेल मैदान में खेल से इतर गतविधियों के कारण मैदान की दुर्दशा हुई है। लेकिन स्थानीय प्रशासन सहित जिम्मेदार लोग इस ओर ध्यान देने को राजी नहीं हैं। खेल मैदानों के अभाव में टिहरी के युवा खिलाड़ियों को दम घुट रहा है। आखिर बिना खेल मैदान के कैसे युवा खिलाड़ी आगे आ सकते हैं। जिसके चलते युवा अभियान चलाने को मजबू हैं। पालिकाध्यक्ष को ज्ञापन देकर मांग की गई है कि खेल के मैदान में नशीली चीजों के सेवन करने वालो पर सख्त कार्यवाही की जाये और खेल के मैदान में अनावश्यक गतिविधियों पर रोक लगाई जाय। इस अवसर पर मंच के प्रदेश सचिव राजेश नेगी, शहर अध्यक्ष विपिन जैन, जिला उपाध्यक्ष सतीश बलूनी, शहर उपाध्यक्ष फहाद शेख , शहर सचिव ईमरान अली, राहुल, अर्जुन बलूनी, संजय घिल्डियाल, अमित बिष्ट , विकास गुसाईं , दिवाकार बेलवाल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *